गुरजोत बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

By: Jan 21st, 2020 12:20 am

ऊना –डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना के छात्र गुरजोत सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स पूरा करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। जमा दो की परीक्षा डीएवी ऊना स्कूल से उत्तीर्ण करने के बाद बीकॉम की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से पास की। इसके बाद सीए का कोर्स इसी वर्ष पूरा किया। गुरजोत सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता गुरविंद्र कौर, पिता गुरप्रीत, प्रधानाचार्य अतुल महाजन व शिक्षकों को दिया है। सोमवार को स्कूल में पहुंचे गुरजोत सिंह ने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छात्र सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत के साथ डट जाएं। प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने गुरजोत सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे व परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुरजोत सिंह स्कूल का हैड ब्वाय भी रह चुका है। ये स्कूल के लिए गौरव का समय है। 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App