चंडीगढ़ में सीएए के समर्थन में निकाली रैली

चंडीगढ़  – चंडीगढ़ का सेक्टर-17 प्लाजा तिरंगों व भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था। लोगों ने सोचा कि गणतंत्र दिवस की खुशी मना रहे हैं, परंतु चंडीगढ़ वासियों का यह जनसैलाब वॉयस ऑफ  इंडिया के आह्वान पर सीएए के समर्थन में एकत्रित हुआ था। रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियिम (सीएए) के समर्थन में चंडीगढ़ में वायस ऑफ  इंडिया ने एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें 5000 के करीब लोगों ने हिस्सा। वायस ऑफ  इंडिया के आह्वान पर आयोजित इस पद यात्रा को विभिन्न राष्ट्रीय विचारधारा की संस्थाओं भारतीय मजदूर संघए विश्व संवाद केंद्र, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, संस्कार भारती के अलावा सांसद किरण खेर व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का समर्थन हासिल हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए दीपक शर्मा ने बताया कि रैली चंडीगढ़ के सेक्टर-21 ए पार्क से शुरू हुई, जो कि सेक्टर 21 ए के पार्क से लगभग 11ः50 से चल कर अरोमा लाइटों पर पहुंची, जहां से सीधे बस स्टैंड सेक्टर-17, 18 की रोड से गुजरते हुए सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में पहुंची। उन्होंने बताया कि रैली आरंभ से पहले संवाद थियेटर के कलाकारों ने एक नुक्कड़नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से सीएए की आवश्यकता और राष्ट्र हितों पर प्रकाश डाला। इस दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज व सीएए के समर्थन में तख्तियां लहरते हुए सीएए के समर्थन की हामी भरी। रास्ते में रैली में शामिल लोगों व्यवस्थित ढंग से चलते हुए ‘भारत माता की जय’, वंदे मातरम और ‘वी सपोर्ट सीएए’ के स्लोगन दर्शा रहे थे। रैली में शहर के राष्ट्रीय विचारधारा वाले मुस्लिम परिवार भी शामिल हुए। इस दौरान सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में रैली को दीपक शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के महानगर कार्यवाह दीपक बत्तरा, राम मिलन, दविंद्र प्रमुख वायस ऑफ  इंडिया और भारतीय मजदूर संघ, विश्व संवाद के नेताओं ने लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूकता दिखाने और रैली में आने पर धन्यवाद किया।