चंडीगढ़ में हर शुक्रवार एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त दिवस घोषित

By: Jan 21st, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने सोमवार से हर शुक्रवार को शहर के स्कूलों में एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त दिवस घोषित किया। चंडीगढ़  नगर निगम  द्वारा शहर के स्कूलों के सहयोग से आयोजित ‘क्लिमेटिरी’ नामक कार्यक्रम में प्रशासक ने यह घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए प्रशासक ने कहा कि यह कदम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए केवल शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि सप्ताह के सभी दिनों में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए और युवाओं को अपने परिवार के सदस्यों को एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए प्रेरित करने के लिए भी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App