चट्टान खिसकी, नाथपा में एनएच-पांच ठप

By: Jan 16th, 2020 12:20 am

सड़क के दोनों ओर लगी गाडि़यों की कतारें प्रचंड सर्दी में जान पर खेल कर पार कर रहे मार्ग

भावानगर –किन्नौर जिले के नाथपा में पहाड़ी से हैवी चट्टान खिसकने के कारण हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग को जोड़ने वाला एनएच-5 बंद हो गया है। इससे एनएच के दोनों ओर सैकडों वाहन कतार में लगे है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात साढे 10 बजे नाथपा के निकट पहाड़ी से चट्टान खिसकने के कारण नेशनल हाईवे पूरी तरह अवरूद हो गया है। मंगलवार रात से ही कई वाहन एनएच के दोनों ओर फंसे हुए है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में भी लोगों को सड़क बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है। लोग जान हथेली पर रख कर अवरूद स्थल से दूसरी ओर पंहुच रहे हैं। पथ परिवहन निगम द्वारा दोनों ओर से बसों को ट्रांसमिंट कर चलाया जा रहा है। बाबजूद इसके शिमला और काजा की तरफ जाने वाले वहान एनएच के दोनो ओर फंसे हुए है। हाईवे प्राधिकरण ने एन बहाली के लिए दोनो ओर से मशीनरी लगा रखी है। भूस्खलन बेहद ज्यादा होने के कारण मार्ग बहाल करना हाईवे प्राधिकरण के लिए चुनौती बना हुआ है। हाईवे बुधवार सुबह से मार्ग बहाली के कार्य में जुट हुआ है। सड़क के दोनो ओर सड़क बहाल होने का इंतजार कर रहे लोग ठंड से ठिठुर रहें हैं। बर्फबारी के बाद ग्रामीण इलाकों से लोग अपने घरों से बहार नहीं निकल पा रहे थे। दो दिन मौसम साफ होने के बाद अपने जरूरी कार्य के लिए निकले थे, लेकिन नाथपा में एनएच बंद होने के कारण उन्हें फिर से मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियन्ता मोहन मेहता ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा मार्ग बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भूस्खलन काफी ज्यादा हो गया है इससे एनएच में हैवी चट्टाने खिसकी हुई है। जिस कारण बुधवार देर शाम तक मार्ग बहाल हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App