जगत में विजयपुर के नड्डा का प्रकाश

By: Jan 21st, 2020 12:03 am

विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल का नाम ऊंचा

नामः जगत प्रकाश नड्डा

पिताः नारायण लाल नड्डा

जन्मः दो दिसंबर, 1960

स्थानः पटना, बिहार

पैतृक निवासः विजयपुर, बिलासपुर

शिक्षाः स्नातक, पटना विश्वविद्यालय, एलएलबी (एचपीयू)

शिमला – बिलासपुर के विजयपुर गांव का प्रकाश सोमवार को पूरे जगत में चमक उठा। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए जगत प्रकाश नड्डा को पूरा परिवार प्रकाश के नाम से पुकारता है। उनका जन्म बिहार के पटना में दो दिसंबर 1960 को हुआ। जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। श्री नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार में आरंभ की और स्नातक पटना विश्वविद्यालय से पूरी की। उन्होंने पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रह कर कई छात्र आंदोलनों व उस समय चल रहे 1975 के जय प्रकाश नारायण आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वह अपने पैतृक राज्य हिमाचल में वापस आ गए। जेपी नड्डा हिमाचल विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई करते हुए वर्ष 1983 में हिमाचल विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में एबीवीपी के विचार में पहले अध्यक्ष रहे है। वह तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में कार्य करते हुए तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ रहे। वर्ष 1993 में वह पहली बार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए व हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। वर्ष 1998-2003 में जेपी नड्डा फिर विधायक चुने गए और हिमाचल कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण व संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला। जेपी नड्डा 2007 में तीसरी बार विधायक चुने गए और वन एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री रहे। वर्ष 2010 में मंत्री परिषद से त्याग पत्र देकर वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बने। वह तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व अनेक राज्यों के प्रभारी व चुनाव प्रभारी रहे।

राष्ट्रीय राजनीति

 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व अनेक राज्यों के प्रभारी व चुनाव प्रभारी रहे।

 2012 में हिमाचल से राज्यसभा सांसद निर्वाचित ।

 2013 में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में फिर महामंत्री

 2014 में केंद्रीय चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य और अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी की सर्वोच्च समिति संसदीय दल के सचिव सदस्य एवं राष्ट्रीय महामंत्री चुने

 नवंबर, 2014 में स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार के रूप में कार्यभार

प्रभारी रहे

संगठनात्मक कार्य की दृष्टि से उन्होंने कई राज्यों के प्रभारी व चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके जम्मू कश्मीर, पंजाब,

हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना,

बिहार, छत्तीसगढ़, केरल व उत्तर प्रदेश।

हर मोर्च पर आगे

 1975 के जय प्रकाश नारायण आंदोलन में अहम भूमिका निभाई

 1983 में हिमाचल विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष

 वर्ष 1984 में एबीवीपी के संगठन मंत्री

 1985-89 तक दिल्ली में परिषद के संगठन मंत्री

 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री

 1990 में भाजपा में संगठन मंत्री

 1991 में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 1993 में बिलासपुर से विधायक, नेता प्रतिपक्ष बने

 1998 में फिर विधायक चुने और स्वास्थ्य मंत्री बने

 2007 में तीसरी बार एमएलए और वन एवं पर्यावरण मंत्री बने


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App