जैव विविधता संरक्षण पर अलख

By: Jan 23rd, 2020 12:20 am

जनचेतना केंद्र परिसर में वन और वन्य प्राणी विभाग ने बांटी जानकारी

साहो – वन और वन्य प्राणी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनचेतना केंद्र परिसर में जैव विविधता संरक्षण और वन और वन्य प्राणियों के महत्त्व को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी चंबा निशांत मंढोत्रा और वन्य प्राणी के वनमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यशाला में विशाल आहूजा और डा. विपिन राठौर ने स्रोत व्यक्ति के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्होंने उपस्थित लोगों व बच्चों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण में वनों और वन्य प्राणी के महत्त्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वनों से हमें वायु मिलती है, जो कि स्वस्थ जीवन के लिए काफी आवश्यक है। वनमंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा और वन्य प्राणी मंडल के वनमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने भी अपने विचार रखकर ग्रामीणों को वनों और वन्य प्राणियों की प्रजातियों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को हक बर्तन व वनाधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। कार्यशाला के दौरान पर्यावरणविद कामरेड रतन चंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में एसीएफ वन विभाग रजनीश, एसीएफ वन्य प्राणी मंडल संजीव और वन व वन्य प्राणी मंडल के फील्ड स्टाफ के अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों ने अपनी हिस्सेदारी अदा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App