ज्ञानलोक

By: Jan 1st, 2020 12:05 am
  1. निम्नलिखित में से किस देश में कपास की बेल का वजन सर्वाधिक होता है?

(क) चीन

(ख) मिस्र

(ग) फ्रांस

(घ) अमरीका

  1. विश्व में कपास उत्पादन करने वाले सबसे बड़ा क्षेत्र (एक स्थान पर केंद्रित) किस देश में स्थित है?

(क) भारत

(ख) चीन

(ग) पाकिस्तान

(घ) अमरीका

  1. चेरिएराना कॉफी किस देश में उत्पादित की जाती है?

(क) कैमरून

(ख) वियतनाम

(ग) यमन

(घ) लाइबेरिया

  1. फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया किस स्थान पर स्थित है?

(क) अटलांटिक महासागर

(ख) पश्चिमी प्रशांत महासागर

(ग) अरब सागर

(घ) हिंद महासागर

  1. सुदूर दक्षिण में स्थित लैंडलॉक्ड देश कौन सा है?

(क) मलावी

(ख) लेसोथो

(ग) नाइजर

(घ) माली

उत्तर 1 ख 2 घ 3 क 4 ख 5 ख

दस सेकंड पहले भूकंप अलर्ट देगा स्मार्टफोन

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो एक नए वेदर फीचर पर काम कर रही है। कंपनी अपने मौजूदा फनटच ओएस में ‘अर्थक्वेक वॉर्निंग’ फीचर ला रही है। वीवो फनटच ओएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि अभी यह फीचर टेस्टिंग के दौर में है। इस फीचर के बारे में कोई और जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की। श्याओमी ने पिछले महीने बीजिंग में डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस में कन्फर्म किया था कि वह अपने स्मार्टफोन्स में ‘अर्थक्वेक वॉर्निंग’ फीचर ला रही है। कंपनी ने इसके लिए चीन के कुछ हिस्सों में एमआईयूआई 11 ओएस अपडेट भी रोल आउट कर दिया है। जल्द ही इस अपडेट को चीन के अन्य हिस्सों में भी रोल आउट किया जाएगा। कंपनी यह फीचर सिर्फ अपने स्मार्टफोन्स में ही नहीं, बल्कि स्मार्ट टीवी में भी देगी। यह फीचर यूजर को भूकंप के दस सेकंड पहले वॉर्निंग देगा, जिससे भूकंप आने से पहले किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सके। इतना ही नहीं यह फीचर एमर्जेंसी शेल्टर, एमर्जेंसी कॉन्टैक्ट डीटेल, मेडिकल कॉन्टैक्ट्स और रेस्क्यू से जुड़ी जानकारियां भी देगा। इस फीचर को अभी सिर्फ चीन में ही रोल आउट किया गया है। भारत में इस फीचर के रोल आउट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी इस फीचर को दूसरे देशों में लागू करने के लिए अलग-अलग देशों के कुछ कंपनियों से टाइ अप कर रही है।

नई नियुक्ति

जैनब हावा बंगुरा नैरोबी कार्यालय प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस ने सिएरा लियोन की जैनब हावा बंगुरा को नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय का महानिदेशक नियुक्ति किया है। संयुक्त राष्ट्र ने जारी बयान में कहा कि श्रीगुटेरेस ने नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के महानिदेशक के रूप में सिएरा लियोन की जैनब हावा बंगुरा की नियुक्ति की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सुश्री बंगुरा 2012 से 2017 तक संघर्ष के दौरान यौन हिंसा मामलों पर विशेष प्रतिनिधि, मानवाधिकार की पक्षधर और वकील के रूप में कार्य किया है। वह सिएरा लियोन सरकार में एक बार स्वास्थ्य और स्वच्छता मंत्री और विदेशी मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री थी। अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र का 1996 से मुख्यालय स्थापित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App