ज्ञानलोक

By: Jan 2nd, 2020 12:05 am
  1. भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कौन हैं?

(क) बिपिन रावत

(ख) शैलेश चौधरी

(ग) अमित शाह

(घ) नरेंद्र मोदी

2.भारत के नए आर्मी चीफ कौन बने हैं?

(क) जनरल कर्मवीर सिंह

(ख) जनरल शरत चंद

(ग) जनरल राजेंद्र सिंह जडेजा

(घ) जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

  1. किस देश ने पोखरा के पर्यटन केंद्र में भारतीय वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया?

(क) पाकिस्तान

(ख) अफगानिस्तान

(ग) नेपाल

(घ) भूटान

  1. क्लोरोफॉर्म का प्रयोग किस रूप में किया जा सकता है ?

(क) पीड़ाहर औषधि

(ख) चेतनालोपी

(ग) मलेरियारोधी

(घ) जीवाणुनाशक

  1. चिचेन इट्ज़ा किस देश में स्थित है?

(क) मैक्सिको

(ख) संयुक्त राज्य अमरीका

(ग) चिल्ली

(घ) अर्जेंटीना

उत्तर 1 क 2 घ 3 ग 4 ख 5 क

नीट रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी अब छह तक करें अप्लाई

नीट यूजी 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर अब छह जनवरी कर दिया गया है। इच्छुक स्टूडेंट्स अब छह जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल नीट परीक्षा 3 मई को होनी है. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म एडिट कर सकेंग। फार्म एडिट करने की तारीख 15 से 31 जनवरी तय की गई है। मई के महीने में होने वाली परीक्षा के लिए 27 मार्च को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। नीट यूजी 2020 परीक्षा ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के माध्यम की बात की जाए, तो परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उडि़या, तमिल, तेलुगू और उर्दू में आयोजित की जाएगी. बता दें कि नीट परीक्षा एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

नई नियुक्ति

वीके यादव ने संभाला रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार

नई दिल्ली – विनोद कुमार यादव ने बुधवार को अपने विस्तारित कार्यकाल में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया और उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के पहले सीईओ बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर का हाल ही में व्यापक प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया और इसी के तहत सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) का पद सृजित किया गया है पुनर्गठन कवायद के मद्देनजर यादव का एक साल का कार्यकाल विस्तार अहम है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में इसके पुनर्गठन के लिए मंजूरी दी थी। यादव को उनके पहले कार्यकाल में पहली जनवरी, 2019 को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष और भारत सरकार का पदेन प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। उससे पहले उन्होंने दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में काम किया था। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान न केवल कैडरों के विलय की घोषणा की गई, बल्कि बोर्ड को छोटा भी किया गया और लगभग 50 अधिकारियों को मुख्यालय से जोनल कार्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App