ज्ञानलोक

  1. किलीमंजारो पर्वत किस देश में स्थित है?

(क) केन्या

(ख) घाना

(ग) नामीबिया

(घ) तंजानिया

  1. अस्थेनोस्फीयर कहां पर स्थित है?

(क) स्थलमंडल के नीचे

(ख) स्थलमंडल के ऊपर

(ग) समतापमंडल के ऊपर

(घ) आयनमंडल के नीचे

  1. विश्व में प्राकृतिक गैस का सबसे अधिक भंडार किस देश में विद्यमान है?

(क) रूस

(ख) चीन

(ग) आस्ट्रेलिया

(घ) अमरीका

  1. ‘न्यूकैसल बंदरगाह’ विश्व का सबसे बड़ा कोयला निर्यातक बंदरगाह किस देश में स्थित है?

(क) आस्ट्रेलिया

(ख) कनाडा

(ग) अमरीका

(घ) मेक्सिको

  1. माउंट लोगन किस देश का सबसे ऊंचा बिंदु है?

(क) कनाडा

(ख) अमरीका

(ग) ब्राजील

(घ) मेक्सिको

उत्तर 1 घ 2 क 3 क 4 क 5 क

75 पर्सेंट अटेंडेंस से कम वाले छात्र नहीं दे पाएंगे एग्जाम

10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा आने वाली हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस जारी कर स्कूलों को बताया है कि इस साल पहली जनवरीए, 2020 की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले छात्रों की उपस्थिति की गणना करें। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम आंकी जाएगी, नियम के अनुसार, उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे, जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक होगी। कम उपस्थिति वाले उम्मीदवारों की लिस्ट रीजनल ऑफिस तक पहुंच जाएगी  और अंतिम निर्णय सात जनवरी को या उससे पहले लिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार के पास उपस्थिति की कमी के पीछे एक वास्तविक कारण है, तो उन्हें सात जनवरी तक अधिकारियों के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। किसी भी मामले को समय सीमा के बाद नहीं माना जाएगा। छात्र कक्षा में उपस्थित क्यों नहीं हो पाया, इसका कारण समय सीमा के भीतर दिया जाए। परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को अलग-अलग क्लियर करना होगा। सीबीएसई के लिएए उम्मीदवारों को पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

नई नियुक्ति

फूल सिंह रोड़ इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रमुख

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने फूल सिंह रोड़ को किसान प्रकोष्ठ और ओमप्रकाश गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। इनेलो के यहां जारी बयान के अनुसार संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्तियां पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया और ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से सलाह-मशविरा कर की हैं। इनेलो के बयान के अनुसार, इसके अलावा प्रदेश के चार जिलों के जिला प्रधान भी नियुक्त किए हैं, जिनमें दलमीरा सिंह सैनी को यमुनानगर, बूटा सिंह लुक्खी को कुरुक्षेत्र, सतेंद्र सिंह टोनी को पंचकूला और कश्मीर सिंह करीवाला को सिरसा जिला का प्रधान बनाया गया है।