ज्ञानलोक

By: Jan 8th, 2020 12:06 am
  1. शेक्सपियर बीच किस देश में स्थित है?

(क) कनाडा

(ख) इटली

(ग) इंग्लैंड

(घ) फ्रांस

  1. चिली में स्थित चुकीमाता स्थान किस अयस्क के लिए प्रसिद्ध है?

(क) जिंक

(ख) यूरेनियम

(ग) तांबा

(घ) लोहा

  1. निम्नलिखित में से किस सागर की तटरेखा नहीं है?

(क) श्वेत सागर

(ख) तस्मानियन सागर

(ग) जापान सागर

(घ) सर्गास्सो सागर

  1. निम्नलिखित में से किस देश में कॉफी के पौधे की उत्पत्ति हुई थी?

(क) वियतनाम

(ख) इथियोपिया

(ग) पेरू

(घ) ब्राजील

  1. विश्व के सबसे बड़े सोलर हीटर के लिए प्रसिद्ध सोलर वैली किस देश में स्थित है?

(क) आस्ट्रेलिया

(ख) जर्मनी

(ग) चीन

(घ) जापान

उत्तर 1 ग 2 ग 3 घ 4 ख 5 क

नई नियुक्ति

भारतीय मूल की  अर्चना राव-दीपा अंबेकर न्यूयॉर्क में न्यायाधीश 

न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भारतीय मूल की दो महिला वकीलों को आपराधिक और दीवानी अदालतों में न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायाधीश अर्चना राव को आपराधिक अदालत में और न्यायाधीश दीपा अंबेकर को दीवानी अदालत में नियुक्त किया गया है। राव को इससे पहले जनवरी, 2019 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यूयॉर्क काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय में वह 17 साल से अपनी सेवाएं दे रही हैं। अंबेकर को मई 2018 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप नियुक्त किया गया था।

कीबोर्ड की छुट्टी  किसी भी सर्फेस पर होगा टाइप

नई दिल्ली – दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग टेक शो सीईएस 2020 में एक अनोखी टेक्नोलॉजी शोकेस करेगा। इस टेक्नॉलजी को सेल्फी टाइप नाम दिया गया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से आपकी कीबोर्ड पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। सैमसंग की यह अनोखी टेक्नोलॉजी किसी भी सर्फेस को कीबोर्ड में बदल सकती है। सेल्फी टाइप टेक्नोलॉजी से जुड़ा वीडियो भी कंपनी ने शेयर किया है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App