ज्ञानलोक

By: Jan 16th, 2020 12:05 am
  1. एज्यफजालाजोकुल ज्वालामुखी किस देश

में स्थित है?

(क) आइसलैंड

(ख) आयरलैंड

(ग) इटली

(घ) स्विट्जरलैंड

  1. विश्व की सबसे बड़ी समुद्री दीवार कहां पर स्थित है?

(क) दक्षिण कोरिया

(ख) चीन

(ग) जापान

(घ) उत्तर कोरिया

  1. आर्कटिक सागर में स्थित बेरेंट्स सागर को लेकर किन दो देशों में विवाद है?

(क) नॉर्वे और फि़नलैंड

(ख) रूस व नॉर्वे

(ग) रूस और डेनमार्क

(घ) फिनलैंड और रूस

  1. चीन के शान्शी व शेन्शी प्रांत निम्नलिखित में किस खनिज पदार्थ के लिए प्रसिद्ध हैं?

(क) कोयला

(ख) लोहा

(ग) पेट्रोलियम

(घ) हीरा

  1. हेगिया सोफिया किस देश में स्थित है?

(क) फ्रांस

(ख) जर्मनी

(ग) रूस

(घ) तुर्की

उत्तर : 1 क 2 क 3 ख 4 क 5  घ

परीक्षा पर चर्चा को तीन लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचने के नुस्खे बताएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत यह नुस्खे बताएंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को दोपहर 11ः00 बजे होगा। कार्यक्रम को लेकर हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं के छात्रों में खासा उत्साह है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन तीन लाख से ज्यादा छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हालांकि कार्यक्रम में करीब 2000 बच्चों को ही शामिल किया जाएगा। इनमें से करीब तीन से चार दर्जन बच्चे ही प्रधानमंत्री से सवाल पूछ पाएंगे। करीब दो लाख छात्रों ने पीएम मोदी को अपने सवाल भी भेजें हैं। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्त्रम में शामिल होने के लिए छात्रों के चयन का आधार एक निबंध प्रतियोगिता को रखा गया था।

नई नियुक्ति

महेश्वरी ने संभाला सीआरपीएफ महानिदेशक का कार्यभार

नई दिल्ली – डा एपी महेश्वरी ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक का कार्यभाल संभाल लिया। डा. महेश्वरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह अगले वर्ष 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले वह गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद पर थे। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक एसएस देसवाल अभी तक सीआरपीएफ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App