ज्ञानलोक

  1. अफ्रीका की मुख्य खाद्य फसलें किस प्रकार की हैं?

(क) जड़युक्त फसलें

(ख) अन्न फसलें

(ग) तेल से संबंधित फसलें

(घ) नकदी फसलें

  1. कौन सा जलडमरूमध्य प्रशांत महासागर को हिंद महासागर से जोड़ता है?

(क) मलाक्का जलडमरूमध्य

(ख) लोंबोक जलडमरूमध्य

(ग) बांडुंग जलडमरूमध्य

(घ) बाली जलडमरूमध्य

  1. संश्लेषित औद्योगिक हीरों का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश है?

(क) कांगो

(ख) अमरीका

(ग) दक्षिण अमरीका

(घ) चीन

  1. एल्युमीनियम प्रगालक देश कौन सा है?

(क) चीन

(ख) भारत

(ग) आस्ट्रेलिया

(घ) अमरीका

  1. कौन सा जलडमरूमध्य अमरीका को रूस से अलग करता है?

(क) मैकल्योर जलडमरूमध्य

(ख) फ्रेम जलडमरूमध्य

(ग) बेरिंग जलडमरूमध्य

(घ) सीमियोसत्रोव्सकी रीड

उत्तर 1 क 2 क 3 घ 4 क 5 ग

अब पहली ही स्टेज में कैंसर का पता

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का अब पहले चरण में ही पता लगाया जा सकेगा। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने नैनो फाइबर मैट तैयार की है। इस पर ब्लड का सैंपल डालते ही जानलेवा बीमारी (कैंसर सेल) के बारे में पता चल जाएगा, भले ही इसकी शुरुआत हुई हो। टीम ने मैट का आईआईटी की लैब में सफल परीक्षण कर लिया है। जल्द जानवरों पर इसका परीक्षण शुरू किया जाएगा। यहां सफलता मिलने के बाद अस्पतालों में प्रयोग किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने इस तकनीक का पेटेंट लेने के लिए आवेदन भी कर दिया है। साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड के सेक्रेटरी डा. संदीप वर्मा, ई.स्पिन के डा. संदीप पाटिल और आईआईटी के डा. सुब्रमण्यम गनेश, पियाली साहा, सविता कुमारी व गगनदीप कौर ने लंबे शोध के बाद यह मैट तैयार की है। इसे नैनोफाइबर और पेपटाइड फोलिक एसिड मिलाकर तैयार किया गया है।

नई नियुक्ति

री सोन गॉन उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री 

अमरीका के साथ परमाणु वार्ता में आए गतिरोध के बीच उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने ऐसे पूर्व रक्षा कमांडर को देश का नया विदेश मंत्री चुना है, जिनका मिजाज सख्त माना जाता है। किम और उनकी सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के वफादार माने जाने वाले री सोन गॉन को हालांकि कूटनीतिक मोर्चे पर ज्यादा अनुभव है, लेकिन दक्षिण कोरिया के साथ हुई वार्ताओं में उनकी अकसर ही टकराव वाली भूमिका रही। उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग में स्थित दूसरे देशों के दूतावासों को पिछले सप्ताह सूचना दी थी कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और वर्कर्स पार्टी के नेता री सोन को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्री पद से हटाए गए री योंग हो को अमरीका से वार्ता समेत बतौर राजनयिक लंबा अनुभव है। उन्होंने पिछले दो साल के दौरान उत्तर कोरिया की कूटनीति में अहम भूमिका निभाई थी।