ज्ञानलोक

By: Jan 30th, 2020 12:06 am
  1. सेन वंश की स्थापना किसने की।

क. बल्लाल सेन

ख. हेमंत सेन

ग. विजयसेन

घ. सूरसेन 

  1. कृष्णा प्रथम, जो राष्ट्रकूट वंश का राजा था, उसने निम्नलिखित में से क्या बनवाया।

क. ऐलोरा के शिव   मंदिर

ख. अजंता की गुफाएं

ग.  ऐलोरा की गुफाएं

घ.  इनमें से कोई नहीं

  1. वल्लभी काल किस काल को कहा जाता है।

क. गुप्त काल

ख. बोत्सवाना

ग. मौर्यकाल

घ. इनमें से कोई नहीं

  1. कुषाणों ने किसके सिक्के चलवाए।

क. सोने

ख. चांदी के

ग. कांस्य के

घ. उपयुक्त सभी

  1. अंतिम मौर्य सम्राट कौन था।

क. अशोक

ख. बृहद्रथ

ग. सम्प्रति

घ. इनमें से कोई नहीं ।

उत्तर 1 ख 2 क 3 क 4 घ 5 ख

नई नियुक्ति

हर्षवर्धन श्रृंगला ने संभाला विदेश सचिव का पदभार

नई दिल्ली – श्री हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को नए विदेश सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट््वीट कर कहा है कि विदेश मंत्रालय की टीम की ओर से आपका हार्दिक स्वागत है। वहीं श्री श्रृंगला ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि भारत के विदेश सचिव के रूप में पदभार संभालना एक बड़ा सम्मान और वास्तव में एक शानदार अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैं इस तथ्य से अवगत हूं कि मैं अपने शानदार वरिष्ठ सहयोगियों के नक्शेकदम पर चलने जा रहा हूं, जिन्होंने पेशेवर रवैये और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानदंडों  को बरकरार रखा है। उन्होंने विशेष रूप से विदेश सचिव के पद से मंगलवार को सेवानिवृत्त विजय गोखले तथा विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर का उल्लेख किया और कहा कि मुझे सीधे डा. जयशंकर के अधीन काम करने का सौभाग्य मिला है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App