ज्ञानलोक

By: Jan 31st, 2020 12:05 am
  1. प्राचीन मनुष्य से संबंधित पिल्टडाउन मन निम्नलिखित में से किस देश में पाया गया था?

(क) इंग्लैंड

(ख) जर्मनी

(ग) फ्रांस

(घ) आस्ट्रेलिया

  1. नियामे निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी देश की राजधानी है?

(क) बुर्किना फासो

(ख) नाइजर

(ग) अल्जीरिया

(घ) चाड

  1. डेथ वैली निम्नलिखित में से किस मरुस्थल में स्थित है?

(क) मोजावे मरुस्थल

(ख) तक्लामकान मरुस्थल

(ग) अमर्गोसा मरुस्थल

(घ) कोलोराडो मरुस्थल

  1. विश्व का सबसे बड़ा भू-तापीय ऊर्जा प्लांट किस देश में स्थित है?

(क) कनाडा

(ख) चीन

(ग) अमरीका

(घ) केन्या

  1. किसने सबसे पहले पृथ्वी के चारों ओर की दूरी को मापा था?

(क) यूक्लिड

(ख) इराटोस्थनीज

(ग) गेलिलियो

(घ) हप्परकस

उत्तर 1 क 2 ख 3 क 4 ग 5 क

टिक टॉक को टक्कर देगा गूगल का टैंगी ऐप

वीडियो मेकिंग ऐप ज्पाज्वा भारत में काफी पॉप्युलर हो चुका है। भारत समेत दुनियाभर में इसका बड़ा यूजर बेस है। इसी को देखते हुए अब दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी गूगल भी नया शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप ले आई हैए जिसका नाम ळववहसम ज्ंदहप है। इस ऐप को गूगल की ।तमं 120 टीम ने तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि यह एक सोशल विडियो शेयरिंग ऐप है जिसपर छोटे भ्वू ज्व ;किसी जटिल काम को घर पर ही आसानी से करने का तरीकाद्ध विडियो शेयर किए जा सकते हैंए ताकि लोग कुछ नया सीख सकें। क्या है गूगल का ज्ंदहप ऐप टिकटॉक की तरह इस ऐप पर भी यूजर्स 60 सेकेंड तक के विडियोज बना सकते हैं। जहां टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए ज्यादा किया जाता है वहीं इस ऐप को खास एजुकेशनल उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। इसमें विडियोज के लिए क्प्ल्ए कुकिंगए लाइफस्टाइलए आर्टए फैशन और ब्यूटी जैसी अलग.अलग कैटिगरी दी गई हैं। फिलहाल यह ऐप ऐपल के ऐप स्टोर और ूमइ पर डाउनलोड के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। यह यूरोपियन यूनियन को छोड़कर दुनियाभर के सभी इलाकों में उपलब्ध है। हालांकि फिलहाल यह गूगल प्ले स्टोर पर नहीं आया है। ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह कब तक उपलब्ध होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गूगल ने बताया कि फिलहाल सीमित लोग ही इस ऐप पर विडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को पहले वेटलिस्ट ज्वाइन करनी होगी।

नई नियुक्ति

राहुल बजाज गैर-कार्यकारी निदेशक

बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज कार्यकारी भूमिका से हटकर अब गैर-कार्यकारी निदेशक की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, वह चेयरमैन के अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को बताया कि बजाज को कंपनी के निदेशक मंडल ने एक अप्रैलए 2015 को फिर से पांच साल के लिए चुना था और कार्यकारी चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल 31 मार्चए 2020 को समाप्त हो रहा है। बजाज एक अप्रैलए 1970 से कंपनी के निदेशक हैं। इसमें कहा गया है, कई प्रतिबद्धताओं और पहले से व्यस्त होने के चलते राहुल बजाज ने अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक नहीं रहने का फैसला किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App