ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jan 25th, 2020 12:05 am

क्या मेरा विवाह पसंदीदा  होगा?

                                                -नीरू, सोलन

आपके पसंदीदा विवाह होने की संभावनाएं ज्यादा बन रही हैं, इसके बावजूद विवाह के अधिक चांस 2021 और 2022 के मध्य बन रहे हैं। अच्छे परिणामों के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।

मुझे नौकरी में प्रोमोशन कब मिलेगा ? 

                                       – सुनील गुप्ता, शिमला

आपको नौकरी में प्रोमोशन मिलने के संकेत 19 अगस्त, 2021 से पहले बन रहे हैं। इस दौरान अपने प्रयास जारी रखें।  शीघ्र्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए उचित रहेगा?                                 – विकास गोयल, सुंदरनगर

मीडिया,बैंकिंग, होटल मैनेजमेंट से संबंधित क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए ठीक रहेगा।  आपके करियर की सही दिशा 24 और 28 वर्ष की उम्र में बनेगी। परिणामों में शीघ्रता के लिए नीलम पहनें।

मेरा विवाह कब होगा?        

                                                     – वंदना, ऊना

आपकी कुंडली में विवाह होने के संकेत 28 और 30 की उम्र में बन रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा?         

                        – संजीव मेहता, हमीरपुर

आपके घर बनने की संभावनाएं 12 जून, 2021 और 11 जून, 2023 के मध्य बन रही हैं, इसके बावजूद 2022 के अंतिम चरण में घर के ज्यादा योग बन रहे हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App