टोक्यो वाटरफ्रंट पर लगाई ओलंपिक रिंग्स

By: Jan 18th, 2020 12:05 am

टोक्यो – जापान में इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए मेजबान शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और शुक्रवार सुबह टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक के चिन्ह पांच छल्लों की बड़ी प्रतिमा लगाई गई, जिसे खेलों की शुरुआत से ठीक छह महीने पहले रोशन किया जाएगा। ओलंपिक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा, 15.3 मीटर ऊंचा और 69 टन वजनी है। इस भारी ढांचे को बड़ी नाव के जरिए टोक्यो बे तक लाया गया और ओडाइबा मरीन पार्क के बीच पानी में लगाया गया है, जिसके पीछे कुछ मीटर की दूरी पर मशहूर रेनबो पुल है। ओलंपिक के पांच छल्लों के ढांचे को स्टील से बनाया गया है और यहां नौ अगस्त तक स्थापित रहेगा, जब ओलंपिक खेलों का समापन होगा। बाद में इसकी जगह अगस्त के मध्य में पैरालंपिक चिन्ह लगाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App