ठेकेदार यूनियन ने बनाई नई टीम

शिमला – आईपीएच के कुसुम्पटी डिवीजन में ठेकेदार यूनियन ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। यूनियन की एक बैठक यहां लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई जहां पर हमेंद्र पाल सिंह को प्रधान चुना गया है। यहां पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नए पदाधिकारियों में प्रेम थापा व मदन वर्मा उपप्रधान, इंद्र ठाकुर महामंत्री, यशपाल कंवर सचिव, नागेश शर्मा प्रेस सचिव, संजय सांख्यान कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में ओम प्रकाश, सुरेश शर्मा, गीता राम ठाकुर, देशराज, कुलदीप ठाकुर, लक्ष्मी चंद, राजेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुनील शर्मा, बाल कृष्ण वर्मा, सुधीर कुमार, राकेश शर्मा, अनुज ठाकुर, किरपाराम ठाकुर, अशोक ठाकुर, गोवर्धन, पुनीत कुमार, अनिल ठाकुर, दीपचंद शर्मा, तुलाराम, निखिल ठाकुर, नवीन वर्मा व नरेश शर्मा के नाम शामिल हैं।