डलहौजी में गिरे बर्फ के फाहे

By: Jan 3rd, 2020 12:22 am

डलहौजी – पर्यटन नगरी डलहौजी में गुरुवार को बर्फ  की हसरत लिए आए सैलानियों को मौसम ने आखिर सरप्राइज दे ही दिया। डलहौजी में सुबह से आसमान में धूप व बादलों का खेल चलता रहा, वहीं दोपहर करीब अढ़ाई बजे धूप के बीच ही अचानक बर्फ  के मोटे फाहे गिरने क्रम शुरू हो गया। हालांकि बर्फ  के फाहे गिरने का यह क्रम कुछ ही देर के लिए रहा लेकिन आसमान से गिरे बर्फ  के फाहे सैलानियों के लिए एक सपने से कम नहीं थे। डलहौजी में सैर सपाटे को पहुंचे सैलानी गांधी चौक में आसमान से लाइव बर्फ  के फाहे गिरते देख खासे उत्साहित नजर आए बर्फ  के मोटे फाहे गिरते देख पर्यटक खुशी से झूम उठे उन्होंने इस नजारे का भरपूर आनंद लिया। इस सुनहरे अवसर को यादगार बनाने के लिए फाहों के बीच नाच गाकर खूब मस्ती की, और बर्फ  के फाहों के बीच सेल्फी लेकर इस खास अनुभव को यादगार बनाया। पर्यटक इस अनुभव को घर बैठे परिजनों को वीडियो कालिंग के माध्यम से साझा करते भी नजर आए। बहरहाल, गुरुवार को लोगों को बर्फबारी और धूप का अजब संयोग देखने को मिला, जबकि मौसम ने बर्फ  की हसरत लिए आए सैलानियों की मुराद पूरी कर दी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App