ढोल बजते ही नाची घोडि़यां

By: Jan 27th, 2020 12:20 am

सतगुरु राम सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा ने बांधा समां

मंडी – श्री सतगुरु राम सिंह का 204वां प्रकाशोत्सव छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडी शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में संगतों ने कीर्तन द्वारा शहरवासियों को निहाल किया। इस दौरान पड़ोसी राज्य से लाई गई घोड़ी का डांस आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल की धुन्न बजते ही दोनों घोडि़यां नाचना शुरू कर देती हैं। घोडि़यों का डांस देखकर हर कोई दंग रह रहा है। इस दौरान गतका दल ने हैरतअंगेज करबत दिखाए। नामधारी संगत मंडी के प्रधान सतविंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को श्री सत गुरू राम सिंह का 204वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने श्री सत गुरु राम ंिसंह के 204वें प्रकाशोत्सव पर सभी को बधाई। श्री सत गुरु राम सिंह के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत वर्ष में आजादी के लिए सबसे पहले बिगुल बजाया था। नॉन कारपोरेशन मूवमेंट नामधारी संगत ने श्री सत गरु राम सिंह की अगवाई में शुरू किया था। उन्होंने बताया कि गोरक्षा के लिए नामधारी संगत ने कई कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने बताया कि आजादी में नामधारियों की अहम भूमिका रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App