तिरंगा यात्रा में शामिल होगा मजदूर संघ

By: Jan 22nd, 2020 12:02 am

नंगल – 26 जनवरी को रोपड़ में होने वाली तिरंगा यात्रा में भारतीय मजदूर संघ जिला रोपड़ के 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रोपड़ में तिरंगा रैली निकाली जा रही है और इस रैली में फर्टिलाइजर कर्मचारी संघ, पीएसीएल कर्मचारी संघ, बीबीएमबी कर्मचारी संघ, ठेका मजदूर संघ (एएफएल नया नंगल) , अंबुजा कर्मचारी संघ, एंव अंबुजा श्रमिक संघ घनौली के कार्यकर्ता बढ़चढ़ भाग लेंगे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ पंजाब एवं चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और  राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर सभी भारतीयों को मोदी सरकार का साथ देना चाहिए, ताकि सरकार घुसपैठियों को देश से खदेड़ बाहर कर सकें। इस मौके पर जिलासचिव कर्ण राणा, तिलक राज वाली, संजीव शर्मा, भाव नाथ त्रिवेदी, शिवजी सिंह, राकेश शर्मा, जगमोहन सिंह, नेत्र चौधरी, गोपाल कृष्ण, राम कुमार, दिनेश कुमार, मोहिदंर पाल शर्मा व शक्तिशरण सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App