दिल्ली: टिकट बंटवारे से नाराज बीजेपी कार्यकर्ता, नड्डा के घर के बाहर जमकर हंगामा

By: Jan 18th, 2020 12:57 pm

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (PTI फाइल फोटो)दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बंटवारे के बाद पार्टी के भीतर ही कई नेता बगावत पर उतर आए है. टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर हंगामा किया है. बीजेपी की पहली प्रत्याशी सूची आने के बाद से ही बगावत शुरू हो गई है. कैंट से पूर्व विधायक करण सिंह तंवर के समर्थक जेपी नड्डा के घर पर मौजूद हैं. कैंट से अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि तंवर की जगह किसी अन्य प्रत्याशी को यहां से टिकट दिया जाएगा.

बता दें कि शुक्रवार को ही दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 57 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. हालांकि अभी 13 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाकी है. लेकिन चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के अंदर सीट बंटवारे को लेकर जिस तरह से नेताओं में असंतोष दिख रहा है क्या वो पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है?

हालांकि एक सच ये भी है कि बीजेपी पहले भी चुनाव के दौरान इस तरह की परेशानी झेलती रही है. ऐसे में उन्हें ऐसे हालात का सामना करने का पुराना अनुभव है. लेकिन कहीं न कहीं पार्टी के अंदर इस बात को लेकर एक डर भी है. झारखंड में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम उठाना चाहेगी.  क्योंकि पार्टी का एक भी गलत कदम दिल्ली चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

 

इन सीटों पर बीजेपी ने उतारे हैं अपने उम्मीदवार

1- नरेला सीट – नीलदमन खत्री

3-  तिमारपुर सीट-  सुरेन्द्र सिंह बिट्टू

4- आर्दश नगर सीट-  राकुमार भाटिया

5- बादली सीट- विजय भगत

6- रिठाला सीट – मनीष चौधरी

7- बवाना सीट- रवींद्र कुमार इंद्राज

8- मुंडका सीट- मास्टर आजाद सिंह

9- किरारी सीट- अनिल झा

10- सुल्तानपुर सीट माजरा- रामचंद्र छावरिया

12- मंगोल पुरी सीट – करमसिंह कर्मा

13- रोहिणी सीट-  विजेंद्र गुप्ता

14- शालीमार बाग सीट – रेखा गुप्ता

15- शकूर बस्ती- डा. एससी वत्त

16- त्रिनगर सीट- तिलक राम गुप्ता

17- वजीरपुर सीट- डॉ. महेंद्र नागपाल

18- मॉडल टाउन सीट-  कपिल मिश्रा

19- सदर बाजार सीट- जय प्रकाश

20- चांदनी चौक सीट- सुमन कुमार गुप्ता

21 मटिया महल सीट- रवींद्र गुप्ता

22- बल्लीमारान सीट- लता सोढ़ी

23- करोल बगा सीट- योगेंद्र चंदोलिया

24- पटेल नगर सीट- परवेश रतन

25- मोती नगर सीट- सुभाष सचदेवा

26- मादीपुर सीट- कैलाश सांखला

29- तिलक नगर सीट- राजीव बब्बर

30- जनकपुरी सीट- आशीष सूद

31- विकासपुरी सीट- संजय सिंह

32- उत्तम नगर सीट- कृष्णा गहलोत

33- द्वारका सीट- प्रद्युम्न राजपूत

34- मटियाला सीट- राजेश गहलोत

35- नजफगढ़ सीट- अजीत खरखरी

36- बिजवासन सीट- सतप्रकाश राणा

37- पालम सीट- विजय पंडित

39- राजिन्दर नगर सीट- सरदार आरपी सिंह

41- जंगपुरा सीट- सरदार इमरित सिंह बश्खी

43- मालवीय नगर सीट- शैलेंद्र सिंह मोंटी

44- आरके पुरम सीट- अनिल शर्मा

46- छतरपुर सीट- ब्रह्म सिंह तंवर

47- देवली सीट- अरविंद कुमार

48- अंबेडकर नगर सीट- खुशी राम

50- ग्रेटर कैलाश सीट- शिखा राय

52- तुगलकाबाद सीट- विक्रम बिधूड़ी

53- बदरपुर सीट- रामवीर सिंह बिधूड़ी

54- ओखला सीट- ब्रह्म सिंह

55- त्रिलोकपुर सीट- किरण वैद

56- कोंडली सीट- राजकुमार ढिल्लो

57- पटपड़गंज सीट – रवि नेगी

58- लक्ष्मी नगर सीट- अभय कुमार वर्मा

59- विश्वास नगर सीट- ओपी शर्मा

61- गांधी नगर सीट- अनिल वाजपेई

64- रोहताश नगर सीट- जितेंद्र महाजन

65- सीलमपुर सीट- कौशल मिश्रा

66- घोंडा सीट- अजय महारव

67- बाबरपुर सीट- नरेश गौड़

68- गोकुलपुर सीट- रणजीत कश्यप

69- मुस्तफाबाद सीट- जगदीश प्रधान

70- करावल नगर- मोहन सिंह बिष्ट

जाहिर है दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी.


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App