दो साल बाद लौटी सानिया मिर्जा बाहर

By: Jan 24th, 2020 12:06 am

मेलबोर्न – दो साल के लंबे अंतराल के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से पिंडली की चोट के कारण गुरुवार को बाहर हो गईं। सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक का महिला युगल के पहले राउंड में चीन की जोड़ी शिनयुन हान और लिन झू से मुकाबला था। हालांकि सानिया और किचेनोक की जोड़ी शिनयुन और लिन की जोड़ी से 2-6, 0-1 से पीछे चल रही थीं तभी पिंडली में चोट के कारण सानिया को मुकाबले से हटना पड़ा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App