नई नियुक्ति

By: Jan 29th, 2020 12:02 am

हर्षवर्धन शृंगला यूएस में विदेश सचिव, तरणजीत सिंह संधू राजदूत

अमरीका में मौजूदा भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला अगले विदेश सचिव होंगे। मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले के रिटायर होने पर उनकी नियुक्ति की गई है। मुंबई में पहली मई, 1962 को जन्मे शृंगला भारत के 33वें विदेश सचिव होंगे। वे 1984 बैच के आईएफएस अफसर हैं। वहीं, 1988 बैच के आईएफएस अफसर तरणजीत सिंह संधू को अमरीका में भारत का नया राजदूत बनाया गया है। वह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे। संधू जुलाई, 2013 से जनवरी, 2017 तक वॉशिंगटन डीसी में भारत के डिप्टी चीफ ऑफ  मिशन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। शृंगला विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहते हुए बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका के प्रभारी रहे हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App