नड्डा की ताजपोशी…सेरी मंच पर जश्न

By: Jan 21st, 2020 12:21 am

मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी,बधाई दी

मंडी –भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा की पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने का जश्न मंडी के सेरी मंच पर भी खूब मनाया गया। जिला भाजपा मंडी और मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर की अगवाई में लोगों में लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह और मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि मंडी जिला की जनता जगत प्रकाश नड्डा को इस अवसर पर बधाई दे रही है। पूरे जिला में खुशी का माहौल है। रणवीर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से प्रदेश के लिए बहुत बडे़ गर्व की बात है। जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और सुदृढ़ होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक कन्हैया लाल, नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, जि़ला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, महामंत्री महेंद्र कुमार, सचिव नारायण सिंह गुलेरिया, मंडल महामंत्री बालक राम, प्रेस सचिव हिमांशु शर्मा, सचिव फ तेह राम, कार्यालय सचिव अनीता कुमारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App