नड्डा-बिंदल की ताजपोशी, चंबा में दिवाली

By: Jan 21st, 2020 12:24 am

पूर्व केंद्रीय मंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कार्यकताओं ने फोड़े पटाखे

चंबा –जिला भाजपा की ओर से सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष और डा. राजीव बिंदल के प्रदेशाध्यक्ष चुने पर जाने पर शहर के मुख्य चौक पर पटाखे फोड़कर और हलवा बांटकर जश्न मनाया। भाजपाइयों ने साथ ही जगत प्रकाश नड्डा व डा. राजीव बिंदल को भाजपा का राष्ट्रीय और प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव अशोक बकारिया, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव सूरी व गुरचरण चावला के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार वैद सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे। जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ताजपोशी से पहाडी राज्य हिमाचल का मान बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जगत प्रकाश नड्डा और डा. राजीव बिंदल की अगवाई में भाजपा देश व प्रदेश में ओर मजबूत होगी। उन्होंने दोनों नेताओं को निर्विरोध चयन के लिए बधाई देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। दिनेश शर्मा ने कहा कि जगत प्रकाश नडडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के साथ ही राजनीति में हिमाचल को एक नया सम्मान मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि जगत प्रकाश नड्डा व डा. राजीव बिंदल की रहनुमाई को सार्थक बनाते हुए प्रदेश में मिशन 2022 और केंद्र में मोदी सरकार की जीत की हैट्रिक को पूरा करने में अपनी भूमिका का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करें। बहरहाल, जिला भाजपा ने सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और डा. राजीव बिंदल के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताते हुए हलवा बांटकर खुशी मनाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App