नन्हें कलाकारों की प्रतिभा देख हर कोई दंग।

By: Jan 23rd, 2020 2:07 pm

बिलासपुर। बिलासपुर में महर्षि वेद व्यास को समर्पित व्यास उत्सव मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या नन्हें कलाकारों के नाम रही। धार्मिक गायन ख, ग तथा घ सहित हिमाचली गायन ख वर्ग प्रतियोगिता में नन्हें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।। नन्हें कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से सबको हैरान कर दिया। पहली सांस्कृतिक संध्या का सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कंचनमाला ने दीप प्रज्वलित कर आगाज किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App