नाबालिगा से रेप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

By: Jan 17th, 2020 12:01 am

बडूखर – पुलिस थाना फतेहपुर में न्यायालय के आदेशों पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार लालूदीन निवासी मंड बहादपुर (मंड) क्षेत्र ने न्यायालय में अर्जी देते आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी को सात लोगों ने जून, 2019 में अगवा कर लिया था। उनकी बेटी दरिंदों के चंगुल से तीन जनवरी, 2020 को छूट पाई। उसके बाद बेटी ने आप बीती बताई, लेकिन पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। लड़की के अनुसार कुछ लोगों ने पंजाब के विभिन्न शहरों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। उपमंडल पुलिस अधिकारी जवाली एवं फतेहपुर ओंकार चंद ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेशों पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App