नाहन में अब विस उपाध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

By: Jan 23rd, 2020 12:01 am

शिमला – जिला सिरमौर के नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता अब विधानसभा उपाध्ध्यक्ष हंसराज करेंगे। हालांकि बीते दिनों शेड्यूल में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया। प्रदेश सरकार ने अब नाहन में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की ड्यूटी लगा दी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस शिमला के रिज पर आयोजित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App