निचार के सारे बस रूट ठप

By: Jan 13th, 2020 12:20 am

बर्फबारी से फिर बढ़ी लोगों की दिक्कतें, अंधेरे में कट रहीं रातें, गाडि़यों के स्किड होने का डर बढ़ा

भावानगर – चार खंड के सभी ग्रामीण रूटों में वाहनों के पहिए एक बार फिर से थम गए हैं। रविवार सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में हो रही बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल लाईन जम गई है। दुर्गम क्षेत्र रूपी में बिजली की सप्लाई छह दिनों से बंद है। इससे यहां के लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण निचार खंड की सभी संर्पक सड़कें बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को कुछ सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था। लेकिन कुछ सड़कों को बहाल करने का कार्य चला रखा था। लेकिन रविवार सुबह से हो रही बर्फबारी के चलते निचार खंड के सभी सर्म्पक मार्ग फिर से बंद हो गए है। किसान. बागबान बर्फबारी को अगामी फसल के लिए औषधि मान रहें हैं। लेकिन बार. बार हो रही बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाल चुनौती बन गया है। बर्फबारी के चलते कई स्थान पर फिर से हिमखंड खिसकने का खतरा बढ़ गया है। बर्फ के कारण सड़कों में बर्फ जम गई है। इससे गाडि़यों के स्कीट होने का खतरा बढ़ गया है। सोल्डींगए निगुलसरी, तरांडा,  सहित कई क्षेत्र में शनिवार देर शाम बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी। रविवार को उक्त क्षेत्र में दिने बिजली की बत्ती गुल रही। जिससे लोगों की अधिक ठिठुरन महसूस हो रही है।  प्रशासन की ओर से एसडीएम मनमोहन ने सिंह ने लोगों को ऐसे मौसम में एतिहात बरतने की अपील की है। रविवार को हुई बर्फबारी के कारण जो सड़के फिर से बंद हो गई है। उन्हें मौसम के खुलते ही तुरंत बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कि मौसम वैज्ञानिकों ने अगामी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अर्ल्ट जारी किया है। ऐसे में अपने घरों पर ही रहना चाहिए। यदि किसी जरूरी काम से जाना पड़े तो सावधनी के साथ निकलें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App