निधन पर शोक

By: Jan 21st, 2020 12:02 am

पंचकूला – हरियाणा कांग्रेस के विधायकों ने अपने पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हरियाणा विधासनसभा सत्र की शुरुआत से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें तमाम विधायकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेसजनों ने श्री सुरजेवाला के राजनीतिक सफर और पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद किया। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App