निर्भया की मां को टिकट देने की तैयारी में कांग्रेस

By: Jan 18th, 2020 12:02 am

नई दिल्ली – निर्भया की मां आशा देवी को कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है। टीवी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद के एक ट्वीट ने इस दावे को मजबूत कर दिया है। हालांकि, आशा देवी ने कहा है कि उनकी अभी किसी से बात नहीं हुई है। बता दें, निर्भया के साथ दरिंदगी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा देवी की सहायता की थी। राहुल गांधी निर्भया के परिवार के साथ संपर्क में रहे हैं। अटकलें यह भी हैं कि कांग्रेस नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उतार सकती है, तो बीजेपी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को उम्मीदवार बना सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App