नेपाल में हिमस्खलन में चार द.कोरियाई पर्वतारोही लापता

By: Jan 18th, 2020 1:01 pm

नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आने से दक्षिण कोरियाई के चार पर्वतारोही लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि हादसा शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 11 बजे के करीब हुआ।नेपाल में दक्षिण कोरिया के राजनायिक मिशन ने बताया देश के अधिकारियों को हिमस्खलन प्रभावित इलाके में तलाश अभियान शुरू करने को कहा है।बताया जा रहा है कि लापता लोगों में चार शिक्षक है जिनमें दो पुरुष और दो महिला हैं जो नेपाल में स्वयंसेवक कार्य के लिए गये हुए थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App