नेशनल नेटबॉल स्पर्धा में हुनर दिखाएंगी हिमाचल की दो टीमें

By: Jan 20th, 2020 12:02 am

 मंडी-37वीं राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की नेटबाल स्पर्धा पांच से आठ फरवरी तक पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब में खेली जाएगी। इस स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की दोनों टीमें (महिला व पुरुष) भाग लेगीं। इससे पहले प्रदेश नेटबाल संघ खिलाडि़यों का ट्रॉयल लेकर अच्छे खिलाड़ी चयनित करेंगे। हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव व अखिल भारतीय नेटबॉल संघ के संयुक्त सचिव अशोक आनंद ने बताया कि 37वीं राश्ट्रीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरुष वर्ग की टीम का ट्रॉयल 25 जनवरी शनिवार को जाहू-देहरा सिडलिंग पब्लिक स्कूल में लिया जाएगा। इसके लिए सभी जिला के महासचिवों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रॉयल के आधार पर 20 महिला व 20 पुरुष खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाडि़यों को दस दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में भाग लेना पडे़गा। प्रशिक्षण कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों से 12 महिला व 12 पुरुष खिलाडि़यों को चुना जाएगा जोकि हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता में करीब 28 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेगें। इस प्रतियोगिता में से प्रथम आठ टीमें चुनी जाएंगी, जो कि नवंबर 2020 में गोवा में होने वाली राष्ट्रीय खेलों में भाग लेगीं। हिमाचल टीम के खिलाड़ी उनकी अच्छे प्रदर्शन को देखकर चुनी जाएंगी। चयन के समय प्रदेश नेटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र, तकनीकी चेयरमैन सुनील, महासचिव अशोक, रफीक, विनोद व पवन मौजूद रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App