न्यू क्रीसेंट स्कूल गरोड़ू में टूर्नामेंट शुरू

By: Jan 27th, 2020 12:20 am

 जोगिंद्रनगर । गरोडू स्थित न्यू क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में वार्षिक खेल उत्सव वड़ी धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। स्कूल के निदेशक विजय शर्मा ने तिरंगा फहराया और मशाल प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या शशि किरन ने पूर्ण राज्यत्व दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा स्पोर्ट्स डे पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रकट किए।  स्पोर्ट्स डे में बास्केटबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, खो-खो, शतरंज, केरमबोर्ड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर लड़कों की दौड़ में आदित्य अटलांटिक हाउस प्रथम, आरुष अटलांटिक हाउस द्वितीय, लक्ष्य इंडियन हाउस तृतीय रहे। लड़कियों में मानवी आर्कटिक हाउस प्रथम, पनेहा पेसिफिक हाउस  द्वितीय, वंशिका पेसिफिक हाउस तृतीय रही। बास्केटबाल में  पेसिफिक हाउस प्रथम, बैडमिंटन लड़को में सीनियर लखनपाल, इंडियन हाउस प्रथम, गौरव अटलांटिक हाउस द्वितीय। लड़कियों में अवंतिका, अटलांटिक हाउस प्रथम, श्रिया शर्मा पेसिफिक हाउस द्वितीय। बैडमिंटन लड़कों में जूनियर अर्षित अटलांटिक हाउस प्रथम, ऋषि पेसिफिक हाउस द्वितीय। लड़कियों में वंशिका पेसिफिक हाउस प्रथम, सिमरन इंडियन हाउस द्वितीय। कबड्डी लड़कों में जूनियर पेसिफिक हाउस प्रथम लड़कियों में आर्कटिक हाउस प्रथम, कबड्डी लड़कों में सीनियर पेसिफिक हाउस प्रथम खो-खो लड़कों में अटलांटिक हाउस प्रथम लड़कियों में पेसिफिक हाउस प्रथम शतरंज लड़कों में रजत प्रथम लड़कियों में संजना प्रथम केरमबोर्ड लड़कों में मयंक प्रथम लड़कियों में प्रिया प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विजय शर्मा और प्रधानाचार्या ने विजेताओं को भव्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App