पंजाबी-हरियाणवी गानों पर थिरके छात्र

By: Jan 19th, 2020 12:20 am

रसायन गलू स्कूल में सालाना समारोह की धूम, मुख्यातिथि ने होनहारों को किया सम्मानित

चोलथरा – राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला रसायन गलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका उर्मिला ठाकुर ने मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कैप्टन चमन लाल को शाल टोपी देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्त्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्याध्यापिका ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला रसायन गलू  के मुख्याध्यापक सतीश शर्मा ने भी अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अध्यापिका ने जनता को विद्यालय की समस्याओं से भी अवगत करवाते हुए बताया कि विद्यालय का भवन निर्माण प्रस्तावित है, जिस की नितांत आवश्यकता है इसके लिए हिमाचल सरकार  में  सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह द्वारा ने 75 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर रखी है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की प्रक्रिया का इंतजार है। बच्चों के कार्यक्रमों में हिमाचली, पंजाबी तथा हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोकनृत्यों की भरमार रही । उत्कर्ष ने हिमाचली गीत प्रस्तुत किया, वहीं समूह गान मेरा देश मेरा मुल्क राजेश तथा उनके दोस्तों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडल हरलोट तथा रसायन की महिलाओं ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने  प्रस्तुतियां दी। देश का झंडा तिरंगा, पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया गया।  मुख्यातिथि के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति चोलथरा, बसंतपुर पंचायत बीडीसी संजीव कुमार, प्रेम सिंह अत्री, रोशन लाल, प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, रतन चंदेल,राजकुमार, रोशन लाल भाग सिंह, मेघ सिंह, प्रेम सिंह, बसंत सिंह, शीला देवी, ब्यासा देवी, आशा देवी तथा अनिता चंदेल, राजेंद्र कुमार अब्बू सहित स्थानीय जनता मौजूद रही।  विद्यालय की छात्रा नैंसी को भी बोर्ड परीक्षा में  टॉप 100 में स्थान हासिल करने के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। स्थानीय जनता ने बच्चों के कार्यक्रम तथा शैक्षणिक उपलब्धियों से प्रभावित होकर संकल्प लिया कि इस विद्यालय की संख्या बढ़ाने में सहयोग करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App