पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप

By: Jan 21st, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – पंजाब, हरियाणा के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। हरियाणा का नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.1, 5.3, 6.1, 4.8, 5 और 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.5 डिग्री सेल्सियस और करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान रोहतक में 8.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, नारनौल, हिसार और करनाल में कई जगह कोहरा भी छाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App