परवाणू में नौ से सजेगा ‘दिव्य हिमाचल दंगल-2020’

By: Jan 6th, 2020 12:05 am

सोलन –खेल का महाकुंभ ‘दिव्य हिमाचल दंगल-2020’ हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में आयोजित किया जा रहा है। नौ व दस जनवरी को नगर परिषद परवाणू के आनंद पार्क (एनएसी ग्राउंड) में दंगल सजेगा। सीजन एक में मिली शानदार सफलता के बाद प्रदेश का अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ दूसरी बार खिलाडि़यों के लिए दो दिवसीय दंगल करवा रहा है। दंगल के पहले सीजन से निकले खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लोहा मनवा रहे है। साथ ही कई खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर चुके है। स्कूल स्तर पर खिलाडि़यों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिले और खिलाड़ी पढ़ने व अन्य कार्य के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी अपना नाम रोशन कर सके। इसको देखते हुए ‘दिव्य हिमाचल दंगल-2020’ सीजन दो लेकर आया है। दो दिवसीय इस खेल के बारे में मीडिया ग्रुप द्वारा भी जानकारी दी जा रही है। इवेंट के लिए खिलाडि़यों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है और जिला भर से दंगल-2020 के लिए ब्यूरो कार्यालय सोलन में पूछताछ के लिए फोन आ रहे है।

इन वर्ग में होनहार दिखाएंगे हुनर

‘दिव्य हिमाचल दंगल-2020’ में विभिन्न कैटेगरी में खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। नौ व 10 जनवरी को अंडर-17 में ब्वॉयज अपटू 65 किलोग्राम में व गर्ल्ज अपटू 57 किलोग्राम, जबकि अंडर-19 में ब्वॉयज अपटू 80 किलोग्राम व गर्ल्ज अपटू 68 किलोग्राम रखा गया हैं। इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाडि़यों को कैश प्राइज देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इनका मिल रहा सहयोग

पाइनग्रोव स्कूल, मोरपेन, माइक्रोटेक, सेवोय ग्रींस जाबली, शिव शक्ति ट्रेडिंग, मेला प्रोपर्टी कंसलटेंट परवाणू, बाबा हरदीप सिंह, मेरिडियन मेडिकेयर लिमिटेड, कपूर नर्सिंग होम सोलन, दुर्गा पब्लिक स्कूल, एसके इंडस्ट्रीज परवाणू, जीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, एचपीएल जाबली, केप्को, एबी टूल्स परवाणू, एमटी ऑटोक्रेफ्ट, होम एप्लायंस मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन परवाणू, पेंटागन पैकेजिंग परवाणू, लाइंस क्लब परवाणू, बालाजी क्लीनिक परवाणू, एसबीआई परवाणू, दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी परवाणू, ग्रीन शेफ परवाणू, ग्लेनवियु रिजॉर्ट्स कसौली, कॉस्मो फरिट्स लिमिटेड, ओम संज स्टील परवाणू, प्रोडिजी कंपोनेंट्स, हिमुडा परवाणू, एसडीएन धर्मपुर, पंजाब नेशनल बैंक परवाणू।

ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबर पर संपर्क करें

मुकेश कुमार-सोलन        9816060060

विपिन शर्मा-बीबीएन          9418320009

आरुणि पाठक-नालागढ़          9816100294

मोहिनी सूद-नौणी             9805337195

सुरेंद्र ममटा-सोलन          7018574751

सौरभ शर्मा-सोलन             9805431031

आदित्य सोफत-धर्मपुर            8679981288

ललित वर्मा-कंडाघाट            9418389909

कपिल गुप्ता-सुबाथू              9805701231

कुलदीप कृष्ण-परवाणू           9418734418

अजय गुप्ता -अर्की               9418460439

केशव वशिष्ठ-दाड़लाघाट        9418558119

देवेंद्र डोगरा-चंडी              9418230016

सुंदर लाल-कसौली           9418734400

सोलन ब्यूरो कार्यालय            225679


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App