पहले धूप ने तपाया, फिर शीतलहर ने कंपाया

By: Jan 24th, 2020 12:30 am

प्रदेश भर में लुढ़का पारा; मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज भी साफ बना रहेगा मौसम, पहाड़ों पर कल बारिश-बर्फबारी

शिमला – हिमाचल प्रदेश में धूप के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान को फिर से गिरा दिया है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो समूचे प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहेगा। 25 जनवरी को पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। 26-27 जनवरी को मौसम फिर से साफ बना रहेगा, जबकि 28 जनवरी से जनता को फिर बारिश-बर्फबारी के चलते लोगों को प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा, मगर दोपहर बाद शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्र्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकार्र्ड की गई है। ऊना व कांगड़ा  के तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्र्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। कल्पा के तापमान में दो, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, नाहन व डलहौजी के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। चंबा और धर्मशाला के तापमान में बुधवार के मुकाबले उछाल आया है। चंबा का तापमान दो डिग्री और धर्मशाला का पारा एक डिग्री तक चढ़ा है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। कल्पा, केलांग, मनाली, कुफरी का तापमान अभी भी माइनस डिग्री में चल रहा है। शिमला, डलहौजी व भुंतर का तापमान माइनस डिग्र्री में आंका गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया राज्य में 24 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 26-27 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा, जबकि 28 जनवरी से फिर बारिश-बर्फबारी होगी।

कहां, कितना तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    10.6       0.7

सुंदरनगर  19.1       1.5

भुंतर       17.4       0.9

कल्पा     1.4        -8.2

धर्मशाला   9.8        2.4

ऊना       19.8       3.4

सोलन     17.4       1.6

नाहन      17.9       8.4

केलांग     -5.3   -14.7

बिलासपुर 19.0       5.0

हमीरपुर    19.2       5.4

डलहौजी  6.5        0.4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App