पहाड़ पर 45 किलोमीटर नोन स्टा्ॅप साइकिल चलाने वाले हिमाचली ने हिलाई दुनिया

By: Jan 24th, 2020 12:51 pm

डीएवी सेंटनेरी स्कूल ऊना के होनहार खिलाड़ी गुरदेव सिंह ठाकुर ने साइकलिंग में बिना रूके 45 किलोमीटर सफर तय कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। गुरदेव सिंह की इस उपलब्धि से देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमका है। गुरदेव ने महज 12 साल की उम्र में ही ऊना से बड़सर तक का 45 किलोमीटर सफर करीब पौने तीन घंटे में तय किया था। पंजाब,हरियाणा जैसे राज्य में साइकलिंग करना आसान होता है। लेकिन पहाड़ी राज्य हिमाचल में साइकलिंग करना आसान नहीं है, लेकिन गुरदेव ठाकुर ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App