पहाडों ने फिर ओढी सफेद चादर……….

By: Jan 17th, 2020 8:57 pm

मैदानों में हुई झमाझम बारिश

अधिकतम तापमान में फिर आई गिरावट

19 जनवरी को मौसम साफ, 20 से फिर तेंवर दिखाएगा मौसम

22 जनवरी तक होगी बारिश बर्फवारी

शिमला –हिमाचल में पहाडों ने फिर से सफेद चादर ओढ ली है। ताजा बर्फवारी व बारिश ने एक बार फिर से प्रदेश को कडाकेंं की ठण्ड की चपेट में ले लिया है। कल्पा, डलहौजी, केलागं, कोठी, पुह सहित जिला शिमला के ऊचांई वाले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानांे पर बर्फवारी हुई है। जबकि मैदानी इलाकों के साथ साथ मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी। 19 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 20 से 22 जनवरी के दौरान मौसम फिर से रौद्र रूप दिखा सकता है। जो जनता के लिए फिर से आफत लेकर आ सकता है।  बीते शुक्रवार रात के समय पहाडों पर ताजा हिमपात हुआ है। जिला शिमला के  खदराडा व  खडापत्थर में सबसे ज्यादा 15 सेटीमीटर बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। कुफरी में 10, कल्पा में 9, ठियोग में 7, डलहौजी व मशोबरा में पाचं और केलागं मंे तीन सेटीमीटर ताजा बर्फवारी हुई है। वहीं मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। बारिश व बर्फवारी होने से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। कल्पा, केलागं का पारा माईनस डिग्री में चल रहा है। कल्पा व केलागं के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। ऊना, नाहन, सुन्दरनगर व बिलासपुर को छोडकर शेष हिमाचल के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आंकी गई है।  कल्पा, केलागं व कुफरी के बाद डलहौजी का तापमान में माईनस डिग्री में पहुच गया है। मनाली  व शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री में दर्ज किया गया है। बारिश व बर्फवारी के बाद समूचे प्रदेश में फिर से सुबह व शाम के समय ठण्ड का प्रकोप बढ गया है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फवारी होगी। 19 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। 20 से 22 जनवरी के दौरान फिर से बारिश बर्फवारी होगी। इस दौरान तापमान में ओर गिरावट आ सकती हेै । जो जनता के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App