पानी का बिल न भरा तो कटेगा कनेक्शन

By: Jan 23rd, 2020 12:02 am

पंचकूला – मंत्री अनिल विज इन दिनों हर विभाग में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। सोनीपत नगर निगम प्रशासन की बात की जाए तो नगर निगम प्रशासन ने अब सीवर व पानी के बकाया डिफाल्टर पर नकेल कसने के लिए अभियान छेड़ दिया है। बता दें कि सोनीपत में पिछले काफी समय से सीवर व पानी के डिफॉल्टर पर  करोड़ रुपए का बिल बकाया है। इतनी बड़ी राशि को अब वसूलने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। शहरवासियों पर बकाया करोड़ की वसूली के लिए अब नगर निगम प्रशासन न केवल बिल अदा न करने वाले लोगों पर विभागीय कार्रवाई का मन बना चुका है बल्कि वसूली के लिए कानूनी दांवपेच भी खेलने की तैयारी में है। सोनीपत में शहरवासियों के अलावा शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटर, धार्मिक संस्थाएं और सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने बिल अदा नहीं किया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि एक लाख से ऊपर का बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टर के 24 जनवरी के बाद बिल के पैसे जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App