प्रदेश की 198 सड़कें बंद

By: Jan 23rd, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में अभी भी 198 सडकों पर वाहनों के पहिए थमे हुए है। बर्फबारी के चलते मार्ग अवरुद्ध होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद राज्य में 332 मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने 134 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। फिर भी राज्य में अभी तक 198 सड़कें यातायात के लिए बदं पडी हुई हैं। ताजा बर्फबारी के बाद सबसे ज्यादा सड़कें कांगड़ा जोन में 83 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। शिमला जोन में 76 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं।  मंडी जोन में 38 सड़कें अवरुद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि 97 सड़कें जल्द ही यातायात के लिए बहाल हो जाएंगी। 49 सडकें गुरुवार शाम और 52 सडकें 24 जनवरी तक बहाल हो जाएंगी। इन सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 204 मशीनें लगाई गई हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग को अब तक 141 करोड़ की चपत लग चुकी है। कांगड़ा जोन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां करीब 9464.21 लाख का नुकसान हो चुका है। शिमला में 2422.95 लाख और मंडी में 1563.41 लाख तक का नुकसान आंका गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App