प्रदेश में कम हो रहे कुष्ठ रोगी

By: Jan 31st, 2020 12:20 am

चंबा अस्पताल ने मनाया विश्व कुष्ठ निवारण दिवस, मरीजों को बांटे फल

चंबा – एशिया के पहले कुष्ठ रोग अस्पताल में गुरूवार को विश्व कुष्ठ निवारण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमओ चंबा डा. राजेश गुलेरी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान चमडी रोग विशेषज्ञ डा. दिलबाग सिंह ने कुष्ठ रोगियों की जांच भी की। सीएमओ डा. राजेश गुलेरी ने खुलासा किया कि हिमाचल प्रदेश में कुष्ठ रोग नियंत्रित हो चुका है। कुष्ठ रोग से पीडित मरीजों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। उन्होंने कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों का भी निवारण किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग की पहचान होने पर सरकारी अस्पतालों में इसका उपचार निशुल्क किया जाता है। डा. राजेश गुलेरी ने कहा कि कुष्ठ रोग के नए रोगियों के अपंग होने या जान जाने का कोई खतरा नहीं है। कुष्ठ रोग का उपचार मल्टी ड्रग थैरेपी विधि से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कुष्ठ रोग उन्मूलन के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान कुष्ठ रोग अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल, गर्म टोपियां, जुराबें व दस्ताने भी बांटे गए। डा. करण हितैशी, बीसीसी कोर्डिनेटर दीपक जोशी, वार्ड सिस्टर सरिता भारद्वाज व स्टाफ नर्स रजनी, जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीएस कंवर व स्टाफ भी मौजूद रहा।  बहरहाल, एशिया के पहले कुष्ठ रोग अस्पताल में गुरुवार को विश्व कुष्ठ निवारण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमओ चंबा डा. राजेश गुलेरी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App