प्रदेश में रेबडि़यों की तरह बंटे विश्वविद्यालय

By: Jan 23rd, 2020 12:01 am

पालमपुर – हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का विस्तार जनसंख्या की दृष्टि से भारत में सभी प्रदेशों से अधिक हुआ है। दुर्भाग्य से उसके साथ ही शिक्षा का स्तर भी सबसे अधिक गिरा है। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद शांता कुमार ने कहे। उन्होंने कहा कि छोटे से हिमाचल प्रदेश में 21 विश्वविद्यालय, एक जिला में सात विश्वविद्यालय और एक पंचायत में तीन विश्वविद्यालय, ऐसा और कहीं नहीं है। पता नहीं पिछली सरकारें किस उद्देश्य से रेबडि़यों की तरह विश्वविद्यालय बांटती रही। उन्होंने कहा है कि सीबीआई छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। इस प्रकार के बहुत सी फर्जी शिक्षा संस्थाओं का पता लग रहा है। बेरोजगारी के कारण युवा कोई डिग्री लेने के लिए इनमें प्रवेश लेते हैं। कुछ शिक्षा संस्थाएं केवल डिग्री देने वाली दुकानें बन गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि इस महत्त्वपूर्ण समस्या पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई करें और अच्छे शिक्षा संस्थाओं को प्रोत्साहन दिया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App