फरवरी में पेश किया जाएगा एमसी का बजट

By: Jan 18th, 2020 12:20 am

महापौर सत्या कौंडल के पहले बजट से आम जनता को कई उम्मीदें, राजधानी में कयास लगाने का दौर

शिमला –नगर निगम शिमला का वर्ष 2020- 21 का बजट फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में पेश किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। वहीं बता दें कि इस साल महापौर सत्या कौंडल का यह पहला बजट होगा, जो कि देखने लायक होगा कि भाजपा शासित नगर निगम का इस साल के  बजट में आम जनता के लिए आखिर क्या खास रहेगा। इस साल लोगों को काफी उम्मीदें हैं कि उन्हें इस साल के बजट में काफी सुविधाएं दी जाएंगी। खास तौर पर लोगों को सस्ती दरों पर पानी, इन दिनों पानी को लेकर काफी दिक्कतों का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इस साल के बजट में जो आम जनता को विशेष सुविधाएं दी जाएं। वहीं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर जल्द से जल्द पूरी तरह से कार्य शुरू किया जाना चाहिए। नगर निगम उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में इस साल का एससी अपना बजट पेश करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि नगर निगम आम जनता को हर सुविधा मिल सके इसके लिए लगातार प्रयासरत रहता है। ऐसे में इस बजट के पहले शहर की जनता से भी उनकी राय ली जाएगी। लोगों से सुझाव मांगे जाएंगें कि आखिर वे किस तरह का बजट चाहते हैं। लोगों को इस साल के बजट में क्या कु छ खास रहेगा। वहीं बात करें पिछले साल की तो नगर निगम का बिते वर्ष का जो बजट था वह 97 करोड रुपए का बजट पेश किया गया था साथ ही कई घोषणाएं भी की गई थीं। जिसमें निगम ने शहर के सभी अस्पतालों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मुफ्त में खाना देने के लिए निगम रसोई योजना शुरू करने का ऐलान किया गया था। बजट में निगम की परिधि में आने वाले सरकारी स्कूलों के10 वीं और 12वी कक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले छात्रों को लैपटॉप देने का प्रावधान किया था।  इसके अलावा गोसंरक्षण केंद्र बनाने की योजना भी शामिल की है, जिसके माध्यम से नगर निगम नए गो सदन बनाने की बात भी कहीं गई थी। ऐसे में अब इस साल लोगों को इस वर्ष के बजट से काफी उम्मीदें हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App