फिर सफेद बारिश… किन्नौर सुन्न

By: Jan 18th, 2020 12:10 am

रिकांगपिओ –जिला किन्नौर में आसमानी आफत रुकने का नाम नहीं ले रहा। समूचा किन्नौर जिला के मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार रात से ही बर्फबारी का दौर देखा गया। शुक्रवार को पूरे दिन जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जम कर बर्फबारी होने से 6 इंच के करीब ताजा बर्फबारी दर्ज किया गया। इसी तरह पर्यटन स्थल छितकुल में करीब डेढ़ फीट, सांगला सहित कल्पा में एक एक फीट के करीब ताजा बर्फ  दर्ज किया गया। इस सर्दी की शरुआती दिनों से ही अच्छी बर्फबारी होने से सेब बहुल क्षेत्र किन्नौर के किसानों व बागबानों के चेहरे खिले हुए है। इस बर्फबारी को जहा सेब की आगामी फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है लेकिन वर्तमान समय मे लोगों को असुविधाएं भी उठानी पड़ रही है। इन दिनों जहा किन्नौर के अधिकांश संपर्क सड़क मार्ग अवरुद्ध पड़े है वही जिला के कई क्षेत्रों में विजली पानी की समस्या देखी जा रही है। इस समय किन्नौर में 55 संपर्क सड़क मार्गों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसे नहीं चल पाई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बर्फबारी जारी रहने से लंबी दूरी की बसे पवारी से शिमला के लिए चलाई गई। रिकांगपिओ से काजा के लिए जाने वाली रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई है। उधर किन्नौर कांग्रेस कमेटी महासचिव निर्मल चंद्र नेगी ने बताया कि किन्नौर जिला के रोपा वैली के रोपा ए ज्ञाबुंग सहित सुन्नम पंचायतों में बीते चार दिनों से विधुत आपूर्ति पूरी तरह बांधित है जिस से इन तीनो पंचायत क्षेत्रों में रहने वालों लोगों को खांसी दिखते उठानी पड़ रही है। इसी तरह जिला के और भी कई क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति चरमराई हुई है। बताया जाता है कि इस समय जिला के 402 विधुत ट्रांसफार्मरों में से 43 ट्रांसफार्मर बंद पड़े है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App