फिर सफेद बारिश.. नौहराधार व हरिपुरधार सुन्न

By: Jan 18th, 2020 12:20 am

 नौहराधार –सिरमौर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार रात को बर्फबारी हुई। चूड़धार में आठ इंच ताजा हिमपात हुआ। जबकि नौहराधार व हरिपुरधार में पांच इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। अधिकतर लोगों बेहरम मौसम को देखकर घरों में दुबकने को मजबूर हुए।। चूड़धार में 12 दिसंबर से बिजली गुल हैं। वहां पर पानी की लाइने भी दिसंबर में ही जम चुकी हैं। खराब मौसम के चलते क्षेत्र में विधूत व्यवस्था एक बार चरमा गई हैं। दिनभर बिजली के बार बार गुल होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।  हालांकि मंदिर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बर्फ  में दब चुके है। मगर स्वामी श्यामानंद आश्रम से मंदिर तक अंदर  एक गुफानुमा शेड बनाया गया है।  स्वामी ने फोन पर बताया कि चूड़धार में गुरुवार दोपहर बाद बर्फबारी का क्रम जारी है।  ताजा हिमपात आठ इंच तक गिर चुका हैं। बता दें कि इस बार जिला के ऊंचाई वाले स्थानों में ठंड का सीजन लंबा खिंचता जा रहा है। क्षेत्र में 12 दिसंबर से ही बर्फ गिरनी शुरू हुई थी।  जिला के माध्यम ऊंचाई वाले स्थान नौहराधार, जौ का बाग, चाबधार, जमनाला, हरिपुरधार, कुदावन आदि क्षेत्रों में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई हैं।  शुक्रवार को क्षेत्र का तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं वहीं चूड़धार में माइनस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। खबर लिखे जाने तक क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App