बर्फबारी का दौर शुरू

By: Jan 17th, 2020 12:22 am

थुनाग – सराजघाटी में गुरुवार दोपहर बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते सराजघाटी के माता शिकारी, शैटाधार, तुंगासीगढ, मगरूगला, जंजैहली, कुथाह, चेत, चिउणी, स्पेहनीधार सहित अन्य क्षेत्रों में  जमकर बर्फबारी हो चुकी है। इसके अलावा क्षेत्र में झमाझम बारिश भी हो रही थी। इससे अब कड़ाके की ठंड हो गई है। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग हिटर, अंगीठी का सहारा पड़ रहा है। बारिश व बर्फवारी सेब सहित अन्य फसलों के लिए संजीवनी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App