बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड की चपेट में क्षेत्र

By: Jan 18th, 2020 12:15 am

थुनाग –मंडी जिला के सराजघाटी के कई गांव गत सात जनवरी से बर्फबारी की आगोश में कैद हैं। सराजघाटी के गांव भुलाह, संगलवाड़ा, केलोनाल, रैलचैक, चेत, डाहर, चिउणी, ढीम कटारू, धवाहरा, भाटकीधार, शिाबाखड़, स्पेहनीधार, रयाड़ा जंजैहली सहित कई गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक बर्फ जमी हुई है। गुरुवार शाम को एक बार फिर बर्फबारी हुई, जिसके चलते माता शिकारी, शैटाधार, जंजैहली भुलाह, कुथाह, जरोल, चेत चिउणी, भाटकीधार, थाच, कमशीर, बहलीधार, रैलचैक, छतरी, मगरूगला आदि क्षेत्रों में दो ले लेकर आठ इंच तक हिमपात हुआ, जिसके चलते पूरी घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। सराजघाटी में एक बार फिर बर्फबारी होने के कारण पूरी घाटी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों की दिनचर्या में परिवतंन हुआ है। ठंड के चलते लोग बाजारों में 11 बजे के बाद ही नजर आते हंै और शाम होने से पहले ही लोग अपने घर चले जाते हैं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App