बिलासपुर में व्यास उत्सव आज से

By: Jan 22nd, 2020 12:16 am

बिलासपुर –महर्षि वेद व्यास को समर्पित व्यास उत्सव मेला 2020 का आगाज बुधवार को महर्षि वेद व्यास की व्यास गुफा में पूजा-अर्चना के साथ होगा। व्यास उत्सव मेले के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी ने तैयारियां ने मुकम्मल कर ली हैं। इसके तहत 28 जनवरी तक बिलासपुर शहर का माहौल सरोबार रहेगा। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वाइस चेयरमैन संतोष जोशी, अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश कपूर व प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 11 बजे श्रीश्री 1008 काले बाबा के परम शिष्य संजीव शर्मा वेद व्यास की विधिवत पूजा व व्यास उत्सव स्थल पर रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर तीन बजे रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा कबड्डी, हैंडबाल व फुटबाल प्रतियोगिताएं भी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी रात को एकल गायन हिमाचली वर्ग क और ख धार्मिक गायन वर्ग, क, ख, ग और घ प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार 23 जनवरी को दिन में तीन बजे पतंगबाजी, चम्मच दौड़, लंबे केश प्रतियोगिता होगी। उसके साथ ही बैडमिंटन महिला व पुरुष वर्ग में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी रात को एकल गायन घ वर्ग, एकल गायन क  वर्ग व एकल गायन ख वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 24 जनवरी को दोपहर तीन बजे निबंध लेखन, स्लो साइकलिंग, प्रश्नोत्तरी लिखित, म्यूजिकल चेयर, कैरम व तीन तांग दौड़ व रात को एकल नृत्य की प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी दिन को 12ः30 बजे से चित्रकला क व ख वर्ग, मुक्केबाजी, शतरंज, रंगोली, मॉडलिंग, डॉग शो, जलेबी दौड़ व रात के समय एकल नृत्य घ वर्ग, समूह नृत्य घ वर्ग व समूह नृत्य ग वर्ग प्रतियोगिता होगी। 26 जनवरी को दिन में 11 बजे से गिल्ली डंडा, पिट्ठू, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, बेबी शो व रात में एकल नृत्य गए, मिस्टर व मिस व्यास के प्रथम राउंड (पारंपरिक वेश भूषा हिमाचली) व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता होगी। 27 जनवरी को दिन में बास्केटबाल, बोरा उठाओ, शतरंज, फुटबाल व मटका तौड़ व रात के समय मिस्टर व्यास व मिस व्यास (पारंपरिक वेश भूषा विभिन्न राज्य) एकल गायन हिमाचली ग वर्ग व एकल गायन हिमाचली घ वर्ग की प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को दिन में प्रश्नोत्तरी व रात के समय पुरस्कार वितरण समारोह होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगताओं की प्रविष्टियां मधु बुक डिपो, किरण एंटरप्राइजेज, बाबा स्वीट्स, गुप्ता नोवल्टीज, चेतना प्रेस, किरण बुक डिपो, न्यू बाबा कलेक्शन व बी एंटरप्राइजेज में उपलब्ध होगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App